मैथिल ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम

in #aligarh2 years ago

मैथिल ब्राह्मण महासभा उ0 प्र0 ने अक्षय तिथिया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया

अलीगढ। मैथिल ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश ने अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया मंचासीन अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल शास्त्री, संयोजक वीरेंद्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा प्रधान जी ने भगवान परशुराम एवं जगत पिता ब्रह्मा के चित्रों पर माल्यार्पण कर वंदना के पश्चात संस्थापक जयप्रकाश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि तथा रेणुका के पुत्र थे जमदग्नि अग्नि सिद्ध एवं रेणुका जल सिद्धि थी इसीलिए भगवान परशुराम ने ब्राह्मण का ओज एवं छत्रिय जैसा तेज था उन्होंने ब्राह्मण को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र उठाने को प्रेरित किया द्वापर युग के भीष्म पितामह द्रोणाचार्य कर्ण उनके शिष्य थे उनके आश्रम में कामधेनु गाय थी जो सब इच्छाएं को पूर्ति करने वाली थी हम बंसी राजा कार्तवीर्य ने उसे बल पूर्वक ले जाना चाहा विरोध करने पर उसने आश्रम ध्वस्त कर दिया एवं जमदग्नि की हत्या कर दी जिस से क्रोध मे भगवान परशुराम ने इन क्षत्रियों का 31 बार ध्वंस किया मिथिला में मधु बनी के पास बने शिव मंदिर की स्थापना भगवान परशुराम ने की थी और वहां 10 वर्ष घोर तपस्या की वह अंशीय विष्णु अवतारी थे ओम प्रकाश शर्मा प्रधान जी ने कहा कि भगवान शिव से मिलने में बाधा उत्पन्न करने पर उन्होंने गणेश जी का एक दंत तोड़ दिया वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पिनाक धनुष तोड़ने पर सीता स्वयंवर में भगवान परशुराम बहुत क्रोधित हुए परंतु राम ने उन्हें शांत किया सेवाराम ने भगवान परशुराम की शौर्य एवं तेज की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण को विद्वान होने के साथ-साथ शस्त्र विद्या में निपुणता के लिए प्रेरित किया विजय कुमार शर्मा महामंत्री ने संचालन करते हुए बताया कि भगवान परशुराम ने हमें प्रेरणा दी है कि हम योग्य एवं बलवान बने।
इस अवसर पर राम प्रकाश शर्मा, लेखराज शर्मा, नेत्र पाल शर्मा, यज्ञदत्त, दयाशंकर शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा विनायका, हरेंद्र गॉड, गिरीश चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, हरीश शर्मा, प्रेम शर्मा, सुभाष शर्मा पार्षद, पवन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहेScreenshot_2022_0504_185241.jpg