विद्युत समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने कहा

in #aligarh2 years ago

WhatsApp Image 2022-08-25 at 1.18.24 PM.jpeg कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। ट्रिपिंग की समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वर्तमान में कम बारिश को ध्यान में रखते हुये घरेलू बिजली के साथ ही किसानों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत मिलना अत्यंत आवश्यक है। ट्यूबैल का कनैक्शन न काटा जाये। नये ट्यूबैल का विद्युत संयोजन जल्द से जल्द किया जाये। उन्होंने विद्युत ट्रॉसफार्मर निर्धारित समय सीमा में बदले जाने के निर्देश दिये। विद्युत दोष या यात्रिंक दोष से खराब नलकूपों को शीघ्रता से मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि 132 टेल में से 123 टेल पर पानी पहुॅचा दिया गया है। पीडी डीआरडीए ने बताया कि 21 अमृृत सरोवर पर कार्य पूरा हो गया हैं जनपद में 175 के सापेक्ष 204 पर कार्य किया जा रहा है। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायातों की नियमित मानटरिंग कर शिकायतों समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराया जा रहा है। उपनिदेशक कृृषि यशराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 375138 लाभार्थी कृृषकों को 11 किस्तों मंें धनराशि 674.04 करोड कृृषकांे के खातों मे भेजी गयी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी के लिये 370404 कृृषकों के सापेक्ष 242091 कृृषकों ने ई-केवाईसी करा ली है। भूलेख अंकन के लिये डाउनलोड किये गये कुल क्ृषकों की संख्या 407142 के सापेष 365329 कृृषकों का भूलेख अंकन किया गया है। राज्य स्तर पर जनपद की 6वीं रेंक है।