लूट के 2 आरोपियों के यहां पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया

in #aligarh2 years ago

IMG-20220520-WA0009.jpg

अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना पुलिस ने बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाने के गांव बादशाहपुर पचगई पहुंच एक वर्ष पहले हुई लूट के दो आरोपियों के यहां कुर्की की कार्यवाही किए जाने की चेतावनी देते हुए नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही आरोपियों को शीघ्र ही न्यायालय में उपस्थित होने के लिए मुनादी कराई गई है। पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अगर आरोपी शीघ्र ही न्यायालय में उपस्थित नहीं होते है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसआई कृष्ण कुमार ने बताया एक वर्ष पहले ताजपुर गांव के समीप एक रेलवे कर्मचारी से लूट के मामले में जीतन व संदीप पुत्रगण महेंद्र सिंह फरार चल रहे हैं। जबकि पुलिस ने अब तक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों के गांव बादशाहपुर पंचगई पहुंच कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।