अलीगढ़, उत्तराखंड के जोशीमठ में मिलिट्री की गाड़ी गिरने से अलीगढ़ के जवान की हुई मौत,

in #aligarh2 years ago

उत्तराखंड के जोशीमठ में पहाड़ी से नीचे गिरी मिलिट्री की गाड़ी में अलीगढ़ के जवान की मौत
IMG-20220825-WA0099.jpgउत्तराखंड के जोशीमठ में ट्रेनिंग से वापस कैंप जा रही मिलिट्री के जवानों एक गाड़ी एक हजार फुट पहाड़ी की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव इरखिनी निवासी फौजी ज़बान जसवीर सिंह यादव की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर हालत में देहरादून के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव इरखिनी निवासी मक्खन सिंह यादव के दो बेटों में बड़े बेटा जसवीर सिंह मिलिट्री की आर्टिलरी कोर में हवलदार पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में ड्यूटी चल रही थी। मंगलवार की शाम जोशीमठ के निकट चल रही ट्रेनिंग से वह चालक के साथ एयरलेस विद गन गाड़ी द्वारा वापस कैंप की ओर जा रहे थे। इसी बीच पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान अचानक गाड़ी असंतुलित होकर करीब एक हजार फुट की ऊंचाई से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 42 वर्षीय हवलदार जसवीर सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को मौके पर पहुंचे मिलिट्री के अधिकारियों ने देहरादून मिलिट्री अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जसवीर सिंह 19 फरवरी 2001 को सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। जसवीर सिंह की मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिवार के ही विजेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी मिलिट्री के अधिकारियों से बात हुई है जिन्होंने बताया है कि मृतक जसवीर के शव का देहरादून में पोस्टमार्टम हो रहा है। मौसम खराब होने के चलते आने में देरी की संभावना है। गुरुवार की सुबह आठ बजे तक शव के गांव में पहुंचने की संभावना जताई है। गांव में जसवीर सिंह के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। सीमा यादव एवं चार बच्चे संगम, कान्हा, वर्षा व रितिक को रोते बिलखते छोड़ा है।