तलेसरा के सुरजीत सिंह के बैल के जोड़े ने मारी बाजी

in #aligarh2 years ago

पिसावा। क्षेत्र के गांव दमुआंका में रविवार को एक बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बैल दौड़ में सरजीत सिंह तलेसरा के बैलों के जोड़े ने बाजी मारी तो भैंसा दौड़ प्रतियोगिता में जलालपुर के भोला का भैंसा अब्बल रहा।
हर वर्ष आयोजित होने वाली चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कई जिलों से दो दर्जन से अधिक बैल व भैंसा के जोडे सम्मिलित हुए। कई राउंड के मुकाबले के बाद सुरजीत सिंह तलेसरा के बैल के जोड़े ने कल्लन सिंह दमुआंका के बैलों के जोड़े को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कल्लन सिंह के बैलों का जोडा द्वितीय स्थान पर रहा। जिस पर आयोजकों ने सुरजीत सिंह को 51 सौ रुपये का नगद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया तथा उपविजेता कल्लन सिंह को 41 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं भोला जलालपुर के भैंसा ने प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर आयोजकों ने उन्हें 41 सौ रुपए का नगद पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया है। रोहित रायपुर के भैंसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिस पर आयोजकों ने उपविजेता को 31 सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव दमुआंका, जलालपुर, शेरपुर, रायपुर, मीरपुर आदि के अलावा बुलंदशहर, मथुरा से भी प्रतियोगियों ने अपने बेलों व भैंसा के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे और चिलचिलाती धूप में भी प्रतियोगिता देखने के लिए मैदान में जमे रहे। इस मौके पर यश श्यौरान, महेश चंद, किशनपाल सिंह, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, नौरंग सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, निक्की सिंह, मंगल सिंह, मोहन पाल सिंह आदि मौजूद थे।