महाकाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई

in #aligarh2 years ago

पिसावा। क्षेत्र के गांव मीरपुर दहौडा के श्मशान स्थल पर बुधवार को ग्रामीणों ने भोलेनाथ के स्वरूप महाकाल की प्रतिमा की विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। प्रधान पति भरत सिंह उर्फ भरतू भैया की देखरेख में पंडित हरिओम शर्मा ने विधि-विधान पूर्वक आक, धतूरा, भांग, शहद, दूध, दही आदि से महाकाल का पूजन करने के बाद वेद मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूर्व प्रधान रेखा देवी द्वारा गांव में करीब 25 लाख रुपए की लागत से श्मशान स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया था। उसके बाद अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भी कई कार्य श्मशान स्थल पर हो चुके हैं। कुछ दिन पहले वर्तमान प्रधान पति भरत सिंह उर्फ भरतू भैया ने ग्रामीणों की मदद से महाकाल की मूर्ति की स्थापना कराने के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करा दी गई है। पूर्व प्रधान पति विनोद फौजी चाहते थे कि श्मशान स्थल रमणीय बने तथा गांव के लोग श्मशान की तरफ आने में डरे नहीं। इसी पर उन्होंने कार्य किया और सभी के सहयोग से गांव में एक सुंदर श्मशान स्थल बनवा दिया गया है। अब लोग गांव के श्मशान को देखने के लिए पहुंचते हैं। गांव के लोगों के अलावा अन्य गांव के लोग भी श्मशान स्थल को देखने के लिए आए दिन वहां आते रहते हैं। इस मौके पर विनोद फौजी, जगवीर डीलर, रामवीर सिंह, राधा शरन, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार, राजेश कुमार, मोहनराज, योगेंद्र सिंह, संदीप कुमार, हंसराज सिंह, कुक्की शर्मा आदि मौजूद थे। IMG-20220727-WA0017.jpg