जानलेवा हमले के आरोपियों के यहां मुनादी के साथ नोटिस चस्पा

in #aligarh2 years ago

पिसावा। क्षेत्र के गांव सबलपुर में पिछले दिनों नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद गोली चलने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के मकान पर कोर्ट में हाजिर होने हेतु पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक लखमी सिंह व उपनिरीक्षक रवि वर्मा ने मय फोर्स गांव सबलपुर पहुंच बलवा व जानलेवा हमले के आरोपी गजेंद्र पुत्र विजेंद्र तथा मोनू गिरी पुत्र सतीश गिरी के आवास पर कुर्की की कार्रवाई किए जाने हेतु नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही आरोपियों के कोर्ट में शीघ्र हाजिर होने की चेतावनी देते हुए पुलिस ने गांव में मुनादी कराई गई है। तय समय सीमा के अंतर्गत हाजिर ना होने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी पुलिस द्वारा दी गई है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों दो पक्षों में नाली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इसी दौरान गोली चलने से एक किशोर भी घायल हो गया था। 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस अब तक प्रधान पति सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो लोग फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दबिशें भी दी जा रही हैं।IMG-20220516-WA0011.jpg