अलीगढ़ कांग्रेस नेता के उत्पीड़न से भाजपा के बूध अध्यक्ष का परिवार शराफान से पलायन के लिए मजबूर

in #aligarh2 years ago

IMG-20220621-WA0046.jpgअलीगढ़ खैर कांग्रेस नेता के उत्पीड़न के चलते भाजपा के बूथ अध्यक्ष के परिवार ने खैर के सराफान मोहल्ला में स्थित मकान पर पलायन के लगाए बोर्ड। बता दे खैर कस्बे के बूथ संख्या 273 वार्ड संख्या 18 के प्रशांत काफी समय से भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। जिनके पड़ोस में एक कांग्रेश के नेता भी रहते करते हैं। आरोप है आए दिन वह बूथ अध्यक्ष के परिवार को प्रताड़ित व परेशान करते रहते हैं। घटना 14 तारीख की है कांग्रेसी नेता के घर पर आए दूधिया को लेकर आपस में विवाद हो गया। इतना ही नहीं बूथ अध्यक्ष के परिवार को लाठी-डंडों से जमकर पीटा तभी पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। वहीं आरोपी कांग्रेसी नेता की ओर से भी थाने में दो दिन बाद तहरीर दी गई। वहीं कांग्रेसी नेता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा भाजपा का बूथ अध्यक्ष प्रशांत अपने परिवार को लेकर दर-दर भटक रहा है। वहीं पुलिस उनकी मदद करने का भी नाम नहीं ले रही है। उत्पीड़न से आहत हुए बूथ अध्यक्ष प्रशांत के परिवार ने अपने तीन मकानों पर पलायन का बोर्ड लगा दिया है। बता दें कि प्रशांत के पिता राकेश ने बताया कि हमें आए दिन परेशान किया जाता है। तीनों मकान यह मेरे बेटे के हैं इन मकानों में मैं और मेरे बेटे रहते हैं। अगर हमारे पक्ष में कार्यवाही नहीं हुई तो हम यहां से पलायन को मजबूर होंगे। हमारी कोई भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पलायन का बोर्ड लगने से कस्बे में हड़कंप मच गया है। वही मामले पर खैर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि देख कर बताएंगे शाम को हमें नहीं पता। वही मामले पर एसपी ग्रामीण से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं।IMG-20220621-WA0047.jpg