अलीगढ़ हिंदू मजदूर किसान समिति महिला मोर्चा ने किसान पंचायत का किया आयोजन

in #aligarh2 years ago

IMG-20220528-WA0341.jpgअलीगढ़ खैर तहसील क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित गोमत चौराहे के पास एक कंचन फार्म हाउस में हिंदू मजदूर किसान समिति महिला मोर्चा की तरफ से किसान पंचायत का आयोजन किया गया था हिंदू मजदूर किसान समिति महिला मोर्चा की तरफ से आयोजित किए गए किसान पंचायत में हिंदू मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया गया। हिंदू मजदूर किसान समिति महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित की गई इस किसान पंचायत में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों किसान किसान पंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान किसान पंचायत में मौके पर मौजूद महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनिया कुमारी ने हिंदू मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बताए जा रहे संबोधन को मौके पर मौजूद लोगों को बताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का मानना है कि महिला किसान भी पुरुष किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए खेतों में काम कर सकती है। लेकिन फिर भी देश की राजनीति में महिलाओं को उचित स्थान नहीं दिया जाता है। इसके साथ ही कहा कि जब भी कोई किसान कमेटी बनती है तो उसमें भी महिलाओं से अपेक्षा की जाती है जबकि महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है बल्कि पुरुष प्रधान देश में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि भारत माता महारानी लक्ष्मी बाई कल्पना दत्ता प्रतिलिता दुर्गा भाभी इत्यादि अनेकों वीरगानाए अगर देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान न देती तो शायद आज आजाद नहीं होते। ऐसे में अगर महिलाएं जाति व्यवस्था का त्याग कर एक हो जाए तो देश की व्यवस्था को अपने हाथों में ले सकती है। उन्होंने कहा कि यह जाति व्यवस्था ही हमारे नाश की जड़ है। जिसके चलते मजदूर और किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों और किसानों की स्थाई खुशहाली के लिए देश में पढ़ाई और दवाई एक समान हो ओर दवाई को पढ़ाई बिल्कुल फ्री हो। बल्कि प्राइवेट स्कूल और प्राइवेट अस्पताल पूर्णता बंद होने चाहिए। जबकि देश में सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल ही होने चाहिए। जिससे अमीरी गरीबी का मिटेगा। तभी देश का मजदूर और किसान खुशहाल होगा।