अलीगढ़ खैर टप्पल के मालव गॉव के सुधीर शर्मा भाजपा से निष्कासित, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

in #aligarh2 years ago

IMG-20220620-WA0065.jpgअलीगढ़ अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल, जट्टारी में हुई अराजकता, पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए कोचिंग संचालक में भाजपा नेता सुधीर शर्मा का नाम आने के बाद
भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही पार्टी ने माना है कि सुधीर शर्मा की भूमिका टप्पल में हुई घटना में ठीक नहीं पाई गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह के द्वारा उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देश पर तत्काल प्रभार से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को टप्पल, जट्टारी में हुई घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके के सभी कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें यंग इंडिया कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल था, जोकि भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे। पुलिस ने टप्पल स्थित उनकी कोचिंग से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था। वहीं सामने आया कि सुधीर शर्मा ने सिर्फ अपने गांव मालव के मंदिर के लाउडस्पीकर से बच्चों को इकठ्ठा किया बल्कि उनको भड़काने का भी काम किया। वहीं पुलिस सुधीर शर्मा को पहले ही जेल भेज चुकी है। टप्पल इलाके में अग्नि पथ योजना को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस जांच में अब परतें दर परतें खुलती जा रही हैं।IMG-20220620-WA0066.jpg

Sort:  

Good