अलीगढ़ खैर बिहारीपुर गाव में महिला को सांप ने काटा, उपचार के दौरान महिला की मौत

in #aligarh2 years ago

IMG-20220507-WA0020.jpgअलीगढ़ खैर कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी मंजू पत्नी सत्यप्रकाश अपने पशुओं के लिए अपनी बूर्जी में से भूसा निकालने गई थी तभी उसे सांप ने काट लिया। महिला दौड़ते हुए घर आई और परिजनों को जानकारी दी। तुरंत परिजन उसे उपचार के लिये खैर स्वास्थ्य केंद्र लेकर दौड़े। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मृत महिला को गांव ले आए। उसके बाद ग्रामीणों के कहे अनुसार महिला को आस पड़ोस के गांव के बाईगियो का भी उपचार दिया गया। लेकिन महिला ना बच सकी। महिला की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं मृतक महिला का पति सत्य प्रकाश खैर कोतवाली में होमगार्ड की पद पर तैनात है।घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।