भाकियू भानु अलीगढ़ भ्रष्टाचार के खिलाफ खोलेगा मोर्चा

in #aligarh2 years ago

IMG-20220608-WA0002.jpg
संवाददाता तहसील गभाना कृष्ण प्रताप सिंह
भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक प्रदेश महासचिव डॉ.शैलेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में शंकर बिहार कॉलोनी क्वार्सी अलीगढ़ मे सम्पन्न हुई जिसमे सभी वक्ताओ ने अपने - अपने विचार व्यक्त किये बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष युवा अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुये लता अग्रवाल को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा (अलीगढ़) , प्रेमपाल सिंह जिला सरंछक, भुवनेश्वर सिंह जिला प्रचार मंत्री, सचिन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह जिला सचिव, बलजीत चौधरी जिला महासचिव,आदि को प्रशस्ति पत्र दे कर मनोनीत किये इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि किसानों को तहसील के लेखपाल आये दिन परेशान करते हैं एंव उनका उत्पीड़न कर रहे ऐसे भ्रष्ट लेखपालो के विरूद्ध भारतीय किसान यूनियन भानु जिला अधिकारी कार्यालय अलीगढ़ पर धरना प्रदर्शन करेगा बैठक में जिलाध्यक्ष युवा कृष्णा ठाकुर ने किसानों के नलकूपो पर लगे मीटरो का विरोध किया व कहा की जल्द ही विरोध भी किया जायेगा इससे किसानो पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है एंव इससे किसानो का शोषण भी किया जा रहा है जिसे भारतीय किसान यूनियन भानु बर्दाश्त नहीं करेगा साथ ही गोविल सिंह जादौन ने कहा कि किसानों को बिजली विभाग के अधिकारीयो द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है भारतीय किसान यूनियन भानु जल्द ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा इस दौरान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा फराह खान , राकेश ठाकुर, नरेन्द्र सिंह, सदींप चौहान, प्रदीप गुप्ता, विपिन चौधरी, विक्रांत सिंह, लता ठाकुर ,चिंत्रागना ,सवित्री, अनुपमा सिंघल , नरगिस, गुलशन, वीरेन्द्र सिहं, अदनान, सुभाषचन्द्र गुप्ता, आदि मौजूद रहे |IMG-20220608-WA0003.jpg