अलीगढ़ लघुशंका कर रही बुजुर्ग महिला पर देर रात आवारा गाय ने अचानक किया हमला, पेट में घुसाया सींग

in #aligarh2 years ago

20220609_224621.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। जहां सड़क पर घूमने वाली एक आवारा गाय ने देर रात अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे एक वृद्ध महिला चबूतरे से उतरता लघु शंका कर रही थी। उसी दौरान आवारा गाय लघुशंका कर रही बुजुर्ग महिला के पास पहुंची और अचानक अपने नुकीले सींगों से हमला बोलते हुए महिला को जमीन पर गिरा लिया। आवारा गाय के द्वारा बुजुर्ग महिला के ऊपर किए गए हमले के बाद गाय ने अपने नुकीले सींग महिला के पेट में घुसा दिया। बुजुर्ग महिला के पेट में आवारा गाय के सींग घुसते महिला की चीख निकल गई और खून से लथपथ हो गई महिला के चीखने की आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला के ऊपर हमला कर रही आवारा गाय को लाठियों से फटकार कर को कैसे भगाया गया और आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के गांव भदेसी निवासी एक वृद्ध महिला जैन देवी पत्नी स्वर्गीय जमुना प्रसाद रोजाना की तरह देर रात्रि अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थी। जिसके बाद महिला को लघु शंका लगने पर महिला अपने घर के बाहर बने चबूतरे से नीचे उतर कर लहूशंका कर रही थी। उसी दौरान इलाके में घूमने वाली एक आवारा गाय अचानक लघुशंका कर रही बुजुर्ग महिला के पास पहुंच गई ओर आवारा गाय ने बुजुर्ग महिला के पास पहुंचते ही अचानक लघुशंका कर रही बुजुर्ग महिला के ऊपर अपने दोनों सिंगो से हमला बोल दिया। आवारा गाय के द्वारा अचानक महिला के ऊपर बोले गए हमले के बाद गाय ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और एक के बाद एक कई बार अपने नुकीले सींगों से महिला के ऊपर किए। आवारा गाय के हमले के बाद वृद्धा के पेट में गाय ने अपने सींग घुसा दिए। जिसके कारण वृद्ध खून से लथपथ हो गई। खून से लथपथ होने के बाद महिला द्वारा अपने आप को बचाने के लिए चीखने चिल्लाने लगी उसके द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर कुछ और इकट्ठा हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा लाठियों से फटकार कर आवारा गाय को मौके से भगाया ओर इसकी सूचना एंबुलेंस को दे दी। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची ओर घायल वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर पहुंची। घटना के बाद मौके पर मौजूद वृद्ध महिला के बेटे सुनील के द्वारा बताया गया कि उसकी बुजुर्ग मां रोज की भांति घर के बाहर बने चबूतरे पर चारपाई पर सो रही थी देर रात चबूतरे से उतर कर लघुशंका कर रही थी उसी दौरान आवारा गाय लघु शंका कर रही उसकी बुजुर्ग मां के पास पहुंच गई और बुजुर्ग मां पर आवारा गाय ने हमला बोल दिया और उसकी बुजुर्ग मां को आवारा गाय ने जमीन पर गिरा कर अपने सींग से उसकी मां के पेट पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और लाठियों से फटकार कर गाय को मौके से भगाया गया।

Sort:  

Dukhad