अलीगढ़ पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला कर लो गिरफ्तार,क्लच के तार से गला घोटकर की हत्या

in #aligarh2 years ago

20220607_153831.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना बरला इलाके के गांव मदापुर में एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की बाइक के क्लच का तार निकाल कर क्लच के तार से बेरहमी के साथ गला दबाकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले हुई शादी के बाद पति पत्नी के बीच चले आ रहे ग्रह कलेश के चलते गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। पत्नी की तार से गला दबाकर हत्या करने के बाद कातिल पति थाने पहुंचा और थाने पहुंचकर पुलिस से बोला कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसके चलते उसको पत्नी की हत्या करने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया जाए। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मृतक बेटी के ससुराल पहुंचे और मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने वाले उसके पति के खिलाफ दहेज का आरोप लगाते थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर देते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना बरला इलाके के गांव मदापुर निवासी लोकेश की शादी यूपी के कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र के गांव भिलोली निवासी संध्या की शादी चार महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही लोकेश और संध्या के बीच गृह क्लेश रहने लगी। जिसके 2 महीने बाद ही दोनों पति-पत्नी अलग हो गए। जिसके बाद संध्या ने अपने ही देवर राहुल के साथ शादी रचा ली थी। ताजा जा रहा है कि देवर के साथ शादी रचाने के बाद संध्या और उसके पति राहुल के बीच रोजाना किसी ना किसी बात को लेकर गृह क्लेश रहने लगा। परिवार में चल रहे इसी ग्रह कलेश के चलते सोमवार की देर रात दोनों पति-पत्नी के बीच एक बार फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच सोमवार की देर रात हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि जिसके बाद पति राहुल ने अपनी पत्नी संध्या की बाइक के क्लच का तार निकालकर बाइक के तार से गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी गई। बाइक के तार से पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। पति द्वारा पत्नी की गला घोटकर हत्या करने की खबर मिलते ही गांव के अंदर हड़कंप मच गया जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच गए। तो वही पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति राहुल आत्मसमर्पण करने के लिए स्वयं चलकर थाने पहुंच गया और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी संध्या की गला दबाकर हत्या कर दी गई है पत्नी की हत्या करने के आरोप में उसको गिरफ्तार कर लिया जाए। थाने में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचे पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए थाने में बंद कर दिया तो वही पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस गांव पहुंची और मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों को फोन कर संध्या की मौत की जानकारी दी गई। बेटी संध्या की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला संध्या के शव का पंचनामा भरते हुए डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई तो वही मृतक महिला संध्या के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मृतक महिला संध्या के पिता की तहरीर पर आरोपी पति राहुल के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस पूरे मामले पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि थाना बरला क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी एक युवक राहुल 6 जून को थाने पर पहुंचा। जिसके बाद थाने पहुंचने पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों की बताया कि उसकी पत्नी से आज दिन उसका झगड़ा चलता रहता था। कल भी किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसी क्रोध के चलते उसने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी है। जानकारी करने पर बताया कि आरोपी पांच भाई थे। उसकी नाटक पत्नी संध्या की शादी उसके बड़े भाई लोकेश से फरवरी 2022 को हुई थी। शादी के 2 महीने बाद भी लोकेश और उसकी पत्नी के बीच आपसी समझौता हो गया और दोनों पति पत्नी अलग हो गए। जिसके बाद संध्या की शादी 2 महीने पहले उसी के देवर राहुल के साथ कर दी गई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से झगड़ा चला रहा था। सोमवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पति पत्नी के बीच हुए इसी झगड़े में राहुल ने अपनी पत्नी संध्या की गला घोटकर हत्या कर दी। जिसके बाद मृतक महिला संध्या के पिता की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तो वहीं आरोपी पति राहुल को पत्नी की हत्या के आरोप में न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।20220607_151901.jpg20220607_153853.jpg

Sort:  

आदमी को डर नही रह गया

अपराध करने से अब लोग डरते नही है।मानवता खत्म हो चुकी है।