विकास भवन में आयोजित हुई नवसृजित नागरिक सुरक्षा की बैठक, वार्डनो को दी आपदा की ट्रेनिंग

20230519_093934.jpg
अलीगढ: नवसृजित नागरिक सुरक्षा की बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार रामघाट रोड अलीगढ़ पर डिप्टी कंट्रोलर, सहायक डिप्टी कंट्रोलर, आपदा विशेषज्ञ एवं प्रस्तावित वार्डन सीपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न की गई।

वहीं विकास भवन में आयोजित की गई इस बैठक के दौरान सहायक उप नियंत्रक जसवंत सिंह एवं सहायक उप नियंत्रक त्रिपाठी ने बताया की अटल गांठ कैसे बांधी जाती है एवं नागरिक सुरक्षा कोर के गठन के संबंध में नागरिकों एवं छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। नागरिक सुरक्षा विभाग नगर में शांति व्यवस्था यातायात में किसी भी प्रकार की आपदा से होने वाले जानमाल की क्षति को कम करता है नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन सेवा अग्निशमन सेवा प्राथमिक चिकित्सा सेवा संचार सेवा कबार कबाड़ सेवा पूर्ति सेवा मुख्यालय सेवा हताहत सेवा के संबंध में नागरिकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और और आपदा विशेषज्ञ भावना सिंह ने सभी सेक्टर वार्डनो आपदाओं से कैसे जान माल की सुरक्षा की जाए और भीषण गर्मी से बचने एवं लू लगने के उपाय एवं नागरिकों की सुरक्षा की जाए। इसकी जानकारी दी गई।

Sort:  

जय हो सर जी