अलीगढ़ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश के लिए उमड़ा जनसैलाब- हजारों हाथों ने उठाई प्लास्टिक

in #aligarh2 years ago

अजय कुमार अलीगढ़

यूपी के IMG-20220702-WA0014.jpgअलीगढ़ में जनप्रतिनिधि अधिकारी और कर्मचारियों ने बटोरी पॉलिथीन- पॉलिथीन के विरोध में प्लाग रन जगरूकता रैली हुई।जिसमें प्लास्टिक रूपी राक्षस को नष्ट करने का अलीगढ़ वासियों के द्वारा संकल्प लिया गया। इस दौरान स्वच्छ अलीगढ़ सुंदर अलीगढ़ के नारों से चंदनिया पोखर गूंज उठा। इसी के चंदनिया पोखर का जीर्णोद्धार अभियान के साथ चंदनिया पोखर महाशज़पथ शुरू किया गया। सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अलीगढ़ को प्रदेश का पहला जनपद बनाने की मुहिम तेज हो गई हैं।जबकि इस पॉलिथीन त्याग रे स्काई अभियान से नगर निगम ने हजारों लोगों को पॉलिथीन त्यागने के लिए प्रेरित किया गया।

जबकि ऐतिहासिक घंटाघर पार्क से पॉलीथिन बटोरने लिए विधायक पार्षद एनजीओ नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त- जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में सड़कों पर उतर गए इसके बाद ऐतिहासिक प्लाग रन में पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।जबकिऐतिहासिक प्लाग रन से पॉलिथीन के विरुद्ध जन आंदोलन शुरू हुआ हैं। जिसका रविवार को रेस अभियान का घंटाघर पर भव्य समापन किया जाएगा।आपको बता दें भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 30 जून तक एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश को घोषित किए जाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश को प्लास्टिक एवं पॉलीथीन कचरे के दुष्प्रभाव से मुक्त करने के लिए जन जागरूकता हेतु ‘‘RACE’’ फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश महाभियान अंतर्गत 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने के उद्देश्य से बृहद जन जागरूकता अभियान RACE (Reduction, Awareness Circular (Solutions) & (Mass) Engagement) के चौथे दिन शनिवार सुबह अलीगढ़ नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक घंटाघर से समद रोड होते हुए चंदनिया पोखर तक प्लाग रन-जागरूकता रैली निकाली गई।

इस दौरान विधायक अनिल पराशर, उपसभापति डॉ मुकेश शर्मा, पार्षद दिनेश गुप्ता प्रवीण आर्या, नगर आयुक्त गौरांग राठी और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से प्लाग रन-जागरूकता रैली को घंटाघर से फ्लैग ऑफ करके अलीगढ़ के विभिन्न स्थलों के लिए जन जागरूकता हेतु रवाना किया। प्लाग रन-जागरूकता रैली में जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सड़क के किनारे सड़क पर नाले-नालियों के किनारे और पोखर के किनारे पड़ी प्लास्टिक को बटोरा।

जबकि प्लाग रन-जागरूकता रैली के समापन स्थल चंदनिया पोखर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गणमान्य लोगों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी गयी और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा रेस अभियान प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है प्लास्टिक व पॉलीथीन कचरा इधर-उधर फेंकने से यह नदी, तालाबों तक पहुंचता है वहां से मनुष्यों तक पहुंचता है। पशु-पक्षियों एवं मछलियों द्वारा इस कचरे को खाने से स्वयं उनके जीवन को खतरा पैदा होता है। साथ ही मानव जीवन भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता।

उन्होंने कहा रेस अभियान में व्यापक जन सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है और अलीगढ़ नगर निगम द्वारा इस अभियान को जमीनी रूप में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शहर के सभी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है जो एक सराहनीय पहल है नगर आयुक्त और उनकी पूरी टीम इसके लिए बधाई की पात्र हैं।

जबकि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा रेस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं अभियान से स्थानीय नागरिक सामाजिक संगठन और व्यापारी बंधु लगातार जुड़ रहे हैं और रोजाना पहल करके सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन को त्याग करने की सराहनीय पहल कर रहे हैं।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने रेस अभियान में शामिल जनप्रतिनिधियो, एनजीओ अधिकारी कर्मचारी और पार्षद गणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा निश्चित रूप से शहर के हर एक नागरिक के सहयोग और अलीगढ़ नगर निगम के निरंतर प्रयासों से अलीगढ़ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश का पहला शहर बनेगा।

महापौर मो फुरकान ने प्लाग रन की शुभकामनाएं देते हुए कहा जन सहयोग के माध्यम से प्रदेश को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त बनाया जायेगा और इसके लिए रेस अभियान एक सार्थक पहल है निश्चित रूप से अलीगढ़ वासियों के सहयोग से अलीगढ़ प्रदेश का पहला प्लास्टिक मुक्त शहर बनेगा

प्लाग रन-जागरूकता रैली में शामिल जनमानस द्वारा लगभग 400 किलो पॉलिथीन सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद को बटोरा गया जिसको नगर निगम द्वारा ए टू जेड प्लांट में भिजवा कर डिस्पोजल करवाया गया

प्लाग रन-जागरूकता रैली में उपसभापति डॉ मुकेश शर्मा पार्षद दिनेश गुप्ता प्रवीण आर्या, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी मनोज कुमार प्रभात सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सिब्ते हैदर, हेमेंद्र गौतम योगराज सिंह, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक राजेश कुमार राजेश जैन राजेंद्र सिंह यादव, डीजीएम स्मार्ट सिटी राजेश कौशल, एसएफआई अनिल आज़ाद, आरसी सैनी, अनिल सिंह बिशन सिंह प्रदीप पॉल, पलक्षा मैनवाल, रामजीलाल, नाज़िर संजय सक्सेना, मीडिया सहायक अहसान रब, स्टेनो देश दीपक, सीपी सिंह, तरुण पाठक चक्रवर्ती दत्त शर्मा, राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा राकेश चाहर प्रवीण सिंह अरुण प्रताप कर्मचारी मौजूद थे।IMG-20220702-WA0012.jpgIMG-20220702-WA0008.jpgIMG-20220702-WA0013.jpg