अलीगढ़ साली का आरोप कहां जिंदा मां की संपत्ति पर जीजा व बहन ने किया कब्जा,पुलिस से लगाई गुहार

in #aligarh2 years ago

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खैर क्षेत्र के कस्बा खैर में जीजा के द्वारा अपने सास के 50 वर्ग गज जमीन पर जबरन कब्जा जमाए जाने को लेकर उसकी ही साली के द्वारा एक सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। मोहल्ला उपाध्याय निवासी एक साली अपने जीजा और अपनी बड़ी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित में तहरीर लेकर थाने पहुंची थी। साली का आरोप है कि उसकी मां का 50 गज का पैतृक संपत्ति है।मां की इस संपत्ति पर उसके जीजा सहित उसकी बड़ी बहन ने जबरन अपना कब्जा कर लिया है। जबकि जीवित मां की संपत्ति में उसका भी अधिकार है। लेकिन जीजा और बड़ी बहन ने मां को अपने वश में करने के बाद उस 50 गज की संपत्ति में से उसको हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते साली ने अपने ही जीजा ओर बड़ी बहन के ऊपर मां को गुमराह कर संपत्ति हड़पने का सनसनीखेज आरोप लगाया हैं। पुलिस ने पीड़ित साली की तहरीर पर संज्ञान लेते हुए 50 वर्ग गज जमीन को हड़पने वाले जीजा के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ कि कोतवाली खेल क्षेत्र के कस्बा खैर के मोहल्ला उपाध्याय निवासी पीड़ित महिला ने अपने जीजा और बड़ी बहन पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके पिता की 2016 में मौत हो चुकी है। जबकि मां जीवित है और वह चार बहने हैं कोई भाई नहीं होने के चलते उसकी बड़ी बहन और उसके जीजा ने उसकी मां के 50 वर्ग गज जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है। जिसके चलते बाकी बची तीन बहनों को उनकी मां की पैतृक संपत्ति में से हिस्सा नहीं मिल दिया जा रहा है। जबकि उसकी मां की संपत्ति पर कब्जा करने वाले जीजा की सरकारी नौकरी और पेंशन भी मिल रही है। लेकिन इतना होने के बावजूद भी वह जीजा उसकी मां की संपत्ति पर अपना कब्जा जमाए बैठा है। मां के 50 वर्ग गज संपत्ति में से हिस्सा नहीं दिए जाने के चलते साली ने अपने जीजा और बड़ी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली खैर पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर संज्ञान लेते हुए उसके जीजा और बड़ी बहन के खिलाफ जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।20220510_102014.jpg