विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

in #aklera2 years ago

IMG-20220605-WA0188.jpgअकलेरा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व एक्शन प्लान 22-23 की पालना में तालुका विधिक सेवा समिति अकलेरा अध्यक्ष प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन से विश्व पर्यवरण दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता टीम के सदस्य पीएलवी नवल किशोर मीणा नें तालुका के ग्राम अरनिया, देवली,बिन्दयका,गेहूंखेडी में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी ।

वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार गौड ने बताया कि पीएलवी ने लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुवे पेडों को काटे जाने से बढती गर्मी और पर्यावरण असंतुलन और पर्यावरण प्रदूषण के हानिकारक दुष्परिणामों के बारे में जानकरी प्रदान की।

पीएलवी ने विधिक योजनाओं जैसे राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम 2011, बाल विवाह निषेध कानून, निःशुल्क विधिक सहायता,मध्यस्थ्ता,अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा के बारे में बताया और प्रचार सामग्री का भी वितरण किया।

Sort:  

Please support me. Like my news 🙏