कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में कम्प्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन।

in #aklera2 years ago

अकलेरा कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों के लिए कम्प्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।जिसमें दीपेश भील ने प्रथम स्थान तो वहीं उमा भील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

प्रतियोगिता में निर्णायक लक्ष्मण सिंह हाड़ा और योगेन्द्र कुमार कारपेन्टर थे।कम्प्यूटर प्रतियोगिता के बाद सभा आयोजित की गई।जिसमें छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में कम्प्यूटर का महत्व एवं उपयोग के बारे में बताया।और अभ्यास पर अधिक जानकारी ध्यान देने को कहा गया।

इस दौरान चांदमल यादव,मोहन मुरली पारेता,प्रियंका शर्मा, रजनी पुरोहित,नितेश पारीक,लक्षिता चौरासया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। यह जानकारी कृष्णा तिवारी गाइडर द्वारा दी गई | IMG-20220615-WA0152.jpg

Sort:  

Super