जगदम्बा सरस्वती की पुण्यतिथि मनाई, जार व नगरपालिका के सहयोग से पौधारोपण किया।

in #aklera2 years ago

भवानीमंडी(झालावाड़)- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जगदम्बा सरस्वती की 57 वीं पुण्यतिथि आज शहर के आदित्य विहार कॉलोनी सेंटर पर मनाई गई।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी कुसुम बहिन ने जगदम्बा सरस्वती के जीवन व उनके त्याग पर प्रकाश डाला और श्रद्धाजंलि दी। कुसुम बहिन ने बताया कि इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) झालावाड़ इकाई व नगर पालिका के सहयोग से आदित्य विहार कॉलोनी के पार्क में पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा ,उपाध्यक्ष अनिल मीणा, वरिष्ठ पत्रकार जार जिलाध्यक्ष भवँर सिंह कछवाहा, संरक्षक रणवीर सिंह चौहान,डॉक्टर मोतीलाल आहूजा,जार कोषाध्यक्ष तूफान सिंह चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल रावल,नगर उपाध्यक्ष वसीम अकरम, सदस्य राजू वर्मा,संस्कृति जैन, के साथ महिला जागृति मिशन अध्यक्ष संगीता जैन, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बाई, भारत गैस एजेंसी निदेशक सुरेश जैन, मीता आहूजा, उमा नरुका , ज्योति गुप्ता,चेतन गुप्ता, अशोक सोनी,उज्ज्वल संतवाणी व धापू बाई आदि मौजूद थे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा व उपाध्यक्ष अनिल मीणा ने कहा कि शहर में हर कॉलोनी व पार्क में विशेष रूप से पौधारोपण किया जाएगा और आगामी दिनों में भवानीIMG-20220624-WA0275.jpgमंडी को ग्रीन सिटी बनाने का लक्ष्य है।IMG-20220624-WA0274.jpg

Sort:  

super

good

Good