राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर रुचि अग्रवाल के नियुक्ति किये जाने पर अग्रवाल समाज में हर्ष।

in #aklera2 years ago

Screenshot_2022_0810_185747.pngअकलेरा।अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय एंड हेल्प फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर रुचि अग्रवाल को राष्ट्रीय संस्थापक सीए धर्मेंद्र व राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्निश अग्रवाल की सहमति से मनोनीत किया गया।जिला मीडिया प्रवक्ता अश्वनी मंगल ने बताया कि इस नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष यशवंत सिंघल,जिला महिला अध्यक्ष रीना अग्रवाल, महामंत्री पूनम मंगल,संगठन मंत्री भूपेंद गर्ग,योगेश गर्ग असनावर,गौरव अग्रवाल मनोहरथाना,नितिन मंगल सहित अग्रवाल समाज व प्रदेश जिले के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने रुचि अग्रवाल को बधाइयां प्रेषित की।रुचि अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल को देखते हुए समाज सेवा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए अच्छा कार्य करने पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उनकी यह ताजपोशी की है।साथ ही समाज व संगठन के कार्य को अग्रसर ले जाने की आशा प्रकट की है।