ब्रह्माकुमारी सेंटर पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

in #aklera2 years ago

भवानीमंडी।भाई बहिन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज शहर के आदित्य विहार कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर हर्षोल्लास से मनाया गया।इस दौरान महिला जागृति मिशन की अध्यक्ष संगीता जैन ने बताया कि आज सेंटर पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।इस अवसर पर संचालिका कुसुम बहिन ने सभी को रक्षाScreenshot_2022_0804_114557.pngसूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी व भामाशाह डॉ जेके अरोड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को रक्षाबंधन का महत्व समझाया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर,वरिष्ठ पत्रकार व जार जिलाध्यक्ष भवँर सिंह कछवाहा, डॉ मोतीलाल आहूजा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पर पार्षद प्रदीप जैन, राजकुमार गुप्ता, भारत गैस एजेंसी निदेशक सुरेश करावन, डॉ गौरव जैन,पत्रकार किशोर तँवर, संस्कृति जैन, प्रवीण गुप्ता,चेतन गुप्ता,संजय चौहान, ईश्वर पाटीदार, कैलाश बाई, उमा नरुका,सुधा गुप्ता, मीता आहूजा,भगवती गुप्ता, धापू मीणा, कामाक्षी गुप्ता, शिल्पा, चेल्सी,अरिहंत, उज्ज्वल, पूजा गुप्ता आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 🙏💐