कुलदेवी आराध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा का जोरदार स्वागत।

in #aklera2 years ago

IMG-20220616-WA0227.jpgअकलेरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज शरण के आह्वान पर अग्रजनों के लिए पांचवे तीर्थ के अग्रोहा धाम हरियाणा को स्थापित करने के प्रण व सभी के सहयोग से माता कुलदेवी महालक्ष्मी की रथ यात्रा का सुबह के समय अकलेरा नगर में आगमन पर कस्बे के पावन धाम मंदिर पर समाज के पुरुष व महिला और बच्चों ने अगवानी कर स्वागत किया।

प्रवक्ता अश्वनी मंगल ने बताया कि महालक्ष्मी की शोभायात्रा पावनधाम हनुमान मंदिर से बैंड बाजों के साथ शुरु हुई।जो मेन बाजार होते हुए रामद्वारा से अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।इस दौरान मां लक्ष्मी की आरती फूलमालाओं से समाज बंधुओं व महिला मंडल ने रामद्वारा पर महालक्ष्मी की शोभायात्रा का स्वागत किया।

समाज के सभी महिला व पुरुष ने महालक्ष्मी की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उसके बाद यात्रा आगे के लिए प्रस्थान कर गई।शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी,अग्रवाल महिला मंडल के पदाधिकारी,नवयुक मंडल के पदाधिकारी सदस्य व अग्रवाल समाज के सभी पुरुष महिलाएं मौजूद रहे। IMG-20220616-WA0224.jpgIMG-20220616-WA0225.jpg