CM योगी के जन्मदिन पर शनिदेव को लगा 56 भोग, की गई लंबी उम्र की कामना

वाराणसी : CM योगी के जन्मदिन पर शनिदेव को लगा 56 भोग, की गई लंबी उम्र की कामना
IMG-20220605-WA0016.jpg

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या शनिवार को शहर में कई आयोजन किए गए। इसी क्रम में वाराणसी के सुंदरपुर स्थित शनि मंदिर में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान शनि मंदिर में भगवान शनिदेव को 56 भोग लगाया गया। साथ ही 51 हजार मंत्र का जाप और हवन कर सीएम योगी के लंबी उम्र की कामना की गई।इस अवसर पर मंदिर के महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कुशल शासक है। उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और हमलोग रामराज्य की ओर बढ़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है जो हमें ऐसे यशस्वी और सशक्त मुख्यमंत्री मिले।उन्होंने कहा कि हम उनके मंगल की कामना करते है वो दीर्घायु हो भगवान उन्हें स्वस्थ रखे और वे ऐसे लगातार शासन करते रहे। इसलिए हमने उनके लिए शनि मंदिर में 51 हजार मंत्रों का जाप कर हवन पूजन किया। भगवान शनि देव को 56 प्राक के भोग लगाएं और सीएम योगी के लंबी उम्र का कामना की।