शादी के 2 महीने बाद ही प्रेमी संग भागी दुल्हन

in #ajmar2 years ago

अजमेर में एक विवाहिता शादी के दो महीने बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई। जो महज 12वीं क्लास में पढ़ती है। दरअसल, शादी के बाद 10 दिन बाद ही महिला अपने पीहर आ गई थी। यहां पिता से स्वर्गीय मां के गहने लेकर अपने पास रख लिए। फिर प्रेमी के साथ भाग गई। जो ससुराल और पीहर दोनों के गहने लेकर भाग गई। लड़की के पिता अपने परिवार के साथ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। बेटी को तलाशने और उसको बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
पिता का आरोप है कि इस मामले में उन्होंने पहले भी अलवर गेट थाना पुलिस को भी शिकायत दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उन्हें आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होना पड़ा।

मदारपुरा नई बस्ती निवासी शेर सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा (20) की शादी 13 फरवरी 2022 को लाडपुरा निवासी अनिल सिंह रावत के साथ की थी। सीमा 10 दिन ससुराल में रहने के बाद अपने पीहर मदारपुरा लौट आई थी। कुछ दिन पीहर में रहने के बाद उसने पिता को कहा कि उसे मां के गहने दो-तीन दिन पहनने के लिए दे दें। इससे उसे खुशी मिलेगी। पिता ने विश्वास कर अपनी स्वर्गीय पत्नी गीता देवी के गले का हार, 2 जोड़ी पायजेब, सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, सोने का बोर बेटी को दे दिया शेर सिंह का आरोप है कि 14 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे उनकी बेटी सीमा घर से बिना बताएं कहीं चली गई। ढूंढने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह मदारपुरा के ही रहने वाले कुलदीप रावत (22) के साथ गई है। इस पर उन्होंने सीमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट अलवर गेट थाने में लिखवा दी। पिता का आरोप है कि कुलदीप को मालूम था कि सीमा शादीशुदा है। उसके बावजूद भी उसने सीमा को बहला-फुसलाकर ले गया और ससुराल और पीहर दोनों के गहने व कैश लेकर भाग गया
प्रेमी से आर्य समाज में की शादी
पिता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुलदीप ने आर्य समाज रामगंज अजमेर में शपथ पत्र देकर सीमा से शादी कर ली। पिता का कहना है कि बिना पहली शादी के तलाक हुए दूसरी शादी करना पराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में सीमा और कुलदीप दोनों ही अपराधी हैं। इन्होंने षडयंत्र पूर्वक पहली शादी की और दोनों परिवारों के गहने व नकदी लेकर वह भाग गए। पिता शेर सिंह ने अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय में पेश होकर दोनों आरोपियों को तलाशने व उनकी पत्नी और सीमा के पति ससुराल के गहने वापस दिलवाने की मांग की है। अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलवाया है।

अपनों पर करवाए झूठे मुकदमे
सीमा के चाचा विक्रम सिंह ने बताया कि सीमा और कुलदीप की बचपन की दोस्ती है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।एक ही गांव के और समाज के होने के नाते दोनों का विवाह करना संभव नहीं था। इसलिए उन्हें समझाया भी था कि वह दोनों अपने प्रेम संबंधों को बढ़ावा ना दें। ऐसे में सीमा के भविष्य को देखते हुए निकटवर्ती ग्राम लाडपुरा में अनिल सिंह रावत से उसका विवाह किया गया था। उसके बावजूद भी दोनों नहीं माने और गहने चोरी कर फरार हो गए। विवाहिता के चाचा का आरोप है कि सीमा ने उल्टा इनके ही परिवार पर झूठे मुकदमे भी दर्ज करवाए हैंScreenshot_20220528-194358_Chrome.jpg

Sort:  

लुटेरी दुल्हन