अजमेर पहुंचे पंचायतीराज मंत्री रमेश मीना

in #ajmar2 years ago

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ समूह संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्राी रमेश मीना ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इस मौके पर मीना ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादो की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्राी रमेश मीना ने कहा कि राजीविका के माध्यम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर बन रही है। समूह संबल संवाद कार्यक्रम महिला सदस्यों की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए किया गया है। राजीविका के माध्यम से समूह को निर्धारित ब्याज दर पर आवश्यकता होने पर ऋण दिया जाता है। इसका ब्याज समूह के सदस्यों के लिए ही होने से उसका सही जगह उपयोग हो जाता है। उन्होंने कहा कि रिवाॅल्विंग फण्ड 5973 समूहों को दिया गया है। इसके साथ ही कम्यूनिटी इनवेस्टमेंट फंड 2996 समूहों को उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक रिवाॅल्विंग फण्ड प्राप्त करने वाले समूहों को कम्यूनिटी इनवेस्टमेंट फण्ड मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जब तक महिलाओं की आय 10 हजार रुपए महीना नही होगी, तब तक राजीविका योजना का उद्देश्य पूर्ण नही होगा। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समाज मे समानता लाने के लिए समूह में समान आर्थिक स्तर की महिलाओं का होना आवश्यक है। उस समूह की अध्यक्ष भी अल्प आय वर्ग की महिला होने से आपसी संवाद सार्थक रहेगा। इससे महिला खुलकर अपनी समस्या रख सकेगी। तभी सही मायने में इस योजना का लाभ गरीब महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि समूह की आय बढ़ाने के लिए सरकार के कई काम समूह की महिलाओं से कराए जाएंगे। राजीविका की महिलाएं ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही धरातल पर जाकर विकास के कार्यो को देखेंगी। इसके लिए उन्हें पैसा भी मिलेगा। इससे सभी महिलाओं को काम मिलेगा। समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए हाट बाजार आरम्भ किए जाएंगे। इससे महिलाएं के उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफाॅर्म मिलेगा।

संवाद कार्यक्रम में जिला कलक्टर अंश दीप, अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल वर्मा, राजीविका के जिला प्रबंधक अमित शर्मा, महेंद्र सिंह रलावता सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थेScreenshot_20220520-172729_Chrome.jpg

Sort:  

Nice