सदर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

in #agra2 years ago

आगरा। एक किशोरी के पिता ने थाना सदर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि सदर पुलिस ने उनकी नाबालिग पुत्री को अभी तक बरामद नही किया और ना ही दोनो आरोपी रोहित ओर भोला निवासी कुम्हेर भरतपुर को पकड़ पा रही है। पीड़ित पिता पुलिस प्रशासन की चौखट पर चक्कर लगा कर तक चुके है।

बता दे की पीड़ित पिता सतीश झा निवासी प्रेम नगर कटरा रोड थाना सदर बाजार आगरा का निवासी है। आज हुई प्रेस वार्ता में प्रार्थी ने बताया कि उसकी अपनी नाबालिग पुत्री को 13 अप्रैल को रॉय स्कूल के बाहर से दोनो आरोपी रोहित ओर भोला बहलाफुसला कर बाइक पर भगा ले गए। जिसका उन्होंने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया। सतीश झा का कहना है कि आजतक पुलिस ने उनकी पुत्री को बरामद नही कर सकी और दोनो मुख्य आरोपी भी पकड़ से दूर है। पुलिस उनके मामले में टालमटोल कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के 3 परिजनों को जेल भेज कर इत्मीनान से बैठ गई।।

प्रार्थी को अंदेशा है कि उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो गई है। जिसको सदर पुलिस छिपा रही है। उन्होंने कहा कि दबिश के नाम पर उनका काफी रुपया भी बर्बाद हो गया।
उन्होंने बताया कि वह डिप्टी सीएम से भी मिले थे दो दिन का आश्वासन मिला था जो आजतक पूरा नही हुआ।
उधर माँ का रो-रोकर बुरा हाल है।