पुलिस चौकी पर नाइजीरियन का हंगामा अपना सामान चोरी होने का लगा रहा आरोप

in #agra2 years ago

पुलिस चौकी पर नाइजीरियन का हंगामा अपना सामान चोरी होने का लगा रहा आरोपIMG_20220423_150912.jpg, बिना सूचना बिल्डर के पास किराये पर रह रहा था, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और पत्रकार का मोबाइल छीना

आगरा के थाना जगदीशपुरा के आवास विकास सेक्टर 4 चौकी पर सुबह 9 बजे से एक नाइजीरियन हंगामा कर रहा है। चोरी के मामले की शिकायत करने आया नाइजीरियन नशे में प्रतीत हो रहा है। उसके द्वारा कई पुलिसकर्मियों से जमकर अभद्रता की गई है और वीडियो बनाने पर एक पत्रकार का मोबाइल छीन लिया गया है। नाइजीरियन के हंगामे का लोग आंनद उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जगदीशपुरा थाना के आवास विकास सेक्टर चार में एक बिल्डर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में नाइजीरियन युवक किराये पर रह रहा है। उसका आरोप है की उसने 1 लाख 44 हजार रुपये बिल्डर को किराए के रूप में इकट्ठा दिए हैं और अब उसे हटाने के लिए उसका सामान चोरी किया गया है और मारपीट की गई है। चौकी प्रभारी पंकज ने उससे तहरीर देने को कहा तो तहरीर तो दूर की बात वो चौकी के अंदर भी नहीं जा रहा है। उसकी भाषा न समझ आने के चलते पुलिस जानकारी नहीं कर पा रही है।

कभी अभद्रता कभी डांस कर रहा नाइजीरियन

नाइजीरियन युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता के साथ आम लोगों से भी मारपीट की है। पब्लिक के वीडियो बनाने पर उसने डांस करना शुरू कर दिया और अचानक वीडियो बना रहे एक स्थानीय पत्रकार का मोबाइल छीन लिया है। लोग उसकी हरकतों को देखकर मजाक बना रहे हैं। चौकी प्रभारी पंकज ने नाईजीरियन के वीजा आदि कागजात की जानकारी करने और बिना अनुमति लिए विदेशी को किरायेदार बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की बात कही है। दो घण्टे हंगामे के बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया है। थाने में ट्रांसलेटर की मदद से उससे बातचीत के प्रयास किये जा रहे हैं।

आगरा में भारी संख्या में नाईजीरियन

बता दें कि आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र, जगदीशपुरा और सिकंदरा में नाईजीरियन रहते हैं। यह नाईजीरियन कई बार अपराध में संलिप्त पाए गए हैं। पूर्व में थाना हरीपर्वत पर एक नाईजीरियन गिरफ्तार हुए था तो उसने कई पुलिसकर्मियों को घायल किया था। तीन नाईजीरियन साइबर क्राइम के मामले में भी पकड़े गए हैं। एलआईयू के पास सभी का डाटा भी मौजूद नहीं है।IMG_20220423_150925.jpg