आगरा के चौराहों और बाजारों का होगा कायाकल्प, अतिक्रमण मुक्ति के लिए चलेगा बाबा का बुलडोजर

in #agra2 years ago

Screenshot_20220520-114648_Gallery.jpg
Screenshot_20220520-114714_Gallery.jpg
आगरा। बाबा का बुल्डोजर' आगरा में भी चलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को इसको लेकर पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। शुक्रवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अवैध स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर स्थिति और विकल्प देखे जाएंगे। बिजलीघर चौराहे के आसपास खाली स्थान देखा जाएगा। प्रशासन के सहयोग से खाली स्थान मिलने पर आटो चौराहे से दूर वहां खड़े कराए जाएंगे।
सवारी बैठाने के लिए चौराहे के पास केवल दो आटो खड़े होने दिए जाएंगे। रामबाग चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा समेत अन्य चौराहों पर भी इसी तरह की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि संजय प्लेस में सड़कों पर वाहन खड़े होते हैं। इनको व्यवस्थित खड़े कराने की व्यवस्था की जाएगी। संजय प्लेस व शहर के एक अन्य बाजार को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा।