जाम के झाम से आगरा की लाइफ लाइन एमजी रोड हुई जाम, चिपचिपाती गर्मी में बेहाल हुए लोग

in #agra2 years ago

Screenshot_20220704-153619_Gallery.jpg

"आगरा में जाम की समस्या सालों से है लेकिन इस समस्या का निदान भारतीय जनता पार्टी के नौ विधायक, दो सांसद, एक राज्यसभा सांसद, एक महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, एक केंद्रीय राज्य मंत्री और योगी कैबिनेट के तीन मंत्री भी आगरा की जाम की समस्या से निजात नहीं दिला सके हैं"।

आगरा। ताजनगरी आगरा की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड़ पर आए दिन भीषण जाम लग जाता है। आगरा पुलिस प्रशासन ने कई बार प्रयास किए हैं कि आगरा की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड के जाम से किसी भी तरीके से निजात दिलाई जाए। इसके लिए स्मार्ट सिटी के अंदर आने वाला कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसमें पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को समझा जा सकता है और देखा जा सकता। स्मार्ट सिटी का कंट्रोल रूम भी आगरा के जाम के झाम से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहा है। दोपहर 2:00 बजे के आसपास रावली से लेकर ढाकरान चौराहे तक भीषण जाम दिखाई दिया। वाहन रेंग रेंग कर चल। गर्मी में जाम आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है।

Screenshot_20220704-153609_Gallery.jpg

आगरा में कोई भी जिलाधिकारी,मंडलायुक्त या एसएसपी आए इन सभी की प्राथमिकता में आगरा का जाम हमेशा रहा है। बावजूद इसके आगरा के लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। बताते चलें कि आगरा में भारतीय जनता पार्टी के नौ विधायक, दो सांसद, एक राज्यसभा सांसद, भाजपा के ही महापौर,एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी की कैबिनेट में आगरा से एक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद है वही उत्तर प्रदेश सरकार में भी तीन-तीन मंत्री है। बावजूद इसके आगरा की जाम की समस्या जस की तस है।

Screenshot_20220704-153613_Gallery.jpg

इस दौरान एमजी रोड पर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय भी जाम के चलते ब्लॉक हो गया ।। जाम खुलवाने के लिए दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था। कलेक्ट्रेट चौराहे पर जरूर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी जाम को खुलवाने में जुटे हुए थे।

Sort:  

Good

पदीप जी हम भी खबरों को रोज लाइक कर रहे है

बहुत ही सुन्दर कवरेज

Mst

Vote power is low today, as soon as 100% power will increase, your news will be liked.Comment