आगरा में 46.1 प्रतिशत पुरुष और इतने तंबाकू खाते हैं, तंबाकू सेवन में महिलाएं भी पीछे नहीं

in #agra2 years ago

Screenshot_20220531-171619_Google.jpg
Screenshot_20220531-171539_Google.jpg

आगरा। तंबाकू सेवन का व्यापक दुष्प्रभाव है। इसके सेवन से कई बीमारियां भी हो सकती हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरु करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस कारण कई लोग असमय अपंगता का शिकार और मौत तक हो जाती है।
Screenshot_20220531-171549_Google.jpg

तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.सुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे और रैली निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा तंबाकू निषेध के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं व किशोऱ-किशोरियों तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। एफएम रेडियो व आकाशवाणी के माध्यम से भी तंबाकू नियंत्रण के संबध में लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

सर्वे में इतने प्रतिशत लोग करते हैं तंबाकू का सेवन

राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार जनपद में जनपद में 15 वर्ष से अधिक उम्र के 46.1 प्रतिशत पुरुष तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, वहीं 15 वर्ष से ऊपर की 8.9 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू उत्पादों का सेवन करती हैं। डॉ.सुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि तंबाकू से कैंसर जैसी भयावह बीमारियां होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरुकता बढ़नी चाहिए।