सावधान! आगरा की सड़कों पर गड्ढे ही नहीं है मेन बोल भी हो सकते हैं जानलेवा..

in #agra2 years ago

Screenshot_20220710-150814_Gallery.jpg

आगरा। बीते तीन से चार महीनों से ताज नगरी के वाशिंदे भीषण गर्मी को झेल रहे हैं। इन गर्मियों के दौरान जिला चिकित्सालय में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली है। गर्मी और लू लगने के चलते लोग बीमार भी हुए हैं। अब मानसून ने दस्तक दे दी है। जहां एक तरफ मानसून आने से ताजनगरी के लोगों को गर्मी से राहत की बूंदे मिली हैं तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की उदासीनता के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 बारिश में ही सड़कें लबालब हो रही है। रविवार की सुबह तड़के 4 बजे से लेकर 8 बजे तक झमाझम बारिश हुई और सड़कें हैं पानी में डूबी थी नजर आई। इन सड़कों के बीच में कई कड़े भी हैं और मेनहोल भी। इन सड़कों पर नियमित गुजरने वाले लोगों को तो जानकारी है लेकिन अगर अनजान कोई व्यक्ति पहुंच जाएगा तो उसके साथ हादसा होना तय है।
Screenshot_20220710-090320_Gallery.jpg

बारिश में सड़कों पर गड्ढे, सड़क धंसने की घटनाएं तो लगातार हो रही हैं लेकिन इसके साथ ही सड़कों के खऱाब मेनहोल भी दुर्घटनाओँ को इजाफा दे रहे हैं। शहर में अधिकांश सड़क बन गई हैं लेकिन मेनहोल अभी तक ठीक नहीं किए गए हैं, जिससे मेनहोल के ढक्कन गड्ढों में धंस गए हैं।
वाहन चालक इन मेनहोल से बचकर निकलने के प्रयास में रहते हैं लेकिन बारिश के दौरान धंसे हु मेनहोल में पानी भरने से अंदाजा नहीं रहता तो वाहन चालक इसमें गिर रहे है। ऐसा नहीं है कि यह मेनहोल किसी की निगाह में नहीं आते लेकिन अधिकारियों की गाड़ियों के वाहन चालक इनके पास से वाहन बचाकर ले जाते हैं।
हरीपर्वत से पालीवाल पार्क की ओर जाने वाली साइड में करीब 20-25 मेनहोल के ढक्कन धंस गए हैं, जिन्होंने गड्ढे का रूप ले लिया है। वाहन चालकों खासकर दुपहिया वाहन चालक इनमें पानी भरा होने से अंदाज नहीं लगा पाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
Screenshot_20220710-090307_Gallery.jpg

किदवई पार्क तिराहे से राजा की मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर तो हर दस कदम पर इस तरह के मेनहोल हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, वहीं बारिश के दिनों में जानलेवा साबित हो रहे हैं।
बारिश से शनिवार को न्यू राजा की मंडी कॉलोनी का बुरा हाल हो गया। सड़क बुरी तरह से उख़ड़ी हुई है। मेनहोल भी धंसे हुए हैं। बारिश के कारण नदी जैसे हालात होने पर आज वाहन चालक बुरी तरह से परेशान होते दिखाई दिए।

Sort:  

Maine aapki 7 din ki khabar like kardi hai aap bhi meri 7 din ki khabre like kijiye