उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बारात और जनक पुरी का आयोजन दो साल बाद, तिथि की गई घोषित

in #agra2 years ago

Screenshot_20220721-153946_Google.jpg
Screenshot_20220721-154034_Gallery.jpg

आगरा। ताजनगरी आगरा अपने मैं तमाम संस्कृति को समेटे हुए है। जहां आगरा में बाबा भोलेनाथ के लाखों भक्त हैं तो वहीं प्रभु श्री राम की आस्था पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि कई दशकों से प्रभु श्री राम की बारात जनकपुरी पहुंचती है। इस राम बरात को देखने के लिए दौड़े चले आते हैं। लेकिन पिछले 2 सालों से कोविड-19 के कारण राम बारात और जनकपुरी का आयोजन नहीं हो सका। अब एक बार फिर जनकपुरी आयोजन समिति ने आगरा प्रशासन के साथ बैठकर राम बारात और जनकपुरी को लेकर विचार और मंथन किया। जिसकी अध्यक्षता विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की।

आगरा में हर साल रामबारात और जनकपुरी का आयोजन किया जाता है लेकिन कोरोना के दो सालों में 2020 और 2021 में राम बारात और जनकपुरी का आयोजन नहीं हुआ। अब कोरोना की रोकथाम हो गई है। इस बार राम बारात के साथ ही जनकपुरी का भी आयोजन किया जाएगा, इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
Screenshot_20220721-154009_Google.jpg

इस साल 21 सितंबर को राम बारात का आयोजन किया जाएगा, श्री मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर राम बारात पुराने शहर में होते हुए जनकपुरी तक पहुंचेगी। वहीं, जनकपुरी का आयोजन 21 से 23 सितंबर तक किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
हर साल अलग अलग क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन किया जाता है। इससे उस क्षेत्र में विकास कार्य होते हैं, साथ ही उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति को राजा जनक और सुनैना बनने का अवसर मिलता है। इस बार आवास विकास कॉलोनी, दयालबाग, कमला नगर, नेहरू नगर में जनकपुरी सजाने के लिए दावेदारी की गई है। इसी सप्ताह जनकपुरी स्थल का चुनाव किया जाएगा।

Screenshot_20220721-154018_Google.jpg

Sort:  

good