आगरा में पुलिस का इकबाल हुआ खत्म, दिनदहाड़े भरे बाजार में 40 लाख की लूट, व्यापारियों में आक्रोश

in #agra2 years ago

IMG-20220722-WA0080.jpg

आगरा। ताज नगरी आगरा में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिखाई दे रहा है। हम यह बात यूं ही नहीं कह रहे। आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में भरी दोपहर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र चार बदमाश आकर बंदूक की नोक के बल पर 40 लाख रुपए की लूट कर ले गए। जब इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को पहुंची तो आनन-फानन में जिले की सीमाओं को सील किया गया और बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई। आगरा में घटित इतनी बड़ी लूट की घटना से कोतवाली थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं व्यापारियों में भारी रोष दिखाई दे रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णन आगरा जोन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Screenshot_20220722-175816_Gallery.jpg
आगरा के रावतपाड़ा में कई फर्म के गोदाम और कार्यालय हैं। शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में प्रथम तल पर एक फर्म में चार बदमाश दोपहर में घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बताया जाता है कि बदमाश यहां से 40 लाख की लूट को अंजाम दे गए हैं। बदमाशें ने फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद फर्म में रखे कैश को लूट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया, स्थानीय दुकानदारों के पहुंचने के बाद कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया गया। पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं, कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।
IMG-20220722-WA0079.jpg

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके के सबसे सकड़ी गली में बदमाशों द्वारा लूट को अंजाम देना और वह भी दोपहर में यह पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है। आगरा व्यापार मंडल इसकी घोर निन्दा करता है और पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिये इंतजाम किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी कल ही पुलिस लाइन में बैठक में एसपी सिटी से व्यापारियों की सुरक्षा के लिये चिंता वयक्त की गयी थी कि शाम को दुकानों के बंद होने के समय 7-10 बजे तक फोर्स बढ़ाया जाये। गश्त जारी रखा जायें। इस तरह की वारदातों से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द इस लूट के खुलासे और लूटेरों को पकड़ने कीं मांग की है।