आगरा में 28 इलेक्ट्रिक बसें और बढ़ेंगी,एमजी रोड सहित अन्य रूटों पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

in #agra2 years ago

Screenshot_20220622-004606_Gallery.jpg

आगरा। वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में ट्रांसपोर्ट सिस्टम बहुत ही गड़बड़ है। यहां आम लोगों को घंटो घंटो शहरी विकास मंत्रालय द्वारा दी गई बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है। आगरा की प्रचंड गर्मी में लोग बसों का घंटों इंतजार करते हैं। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाले महात्मा गांधी मार्ग पर सबसे अधिक भार रहता है। इसलिए आगरा को जल्द ही 28 इलेक्ट्रॉनिक बसें मिलने जा रही हैं।

आगरा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन ने लोगों को काफी राहत दी है। एमजी रोड सहित अन्य रूटों पर लगातार बसें चल रही हैं। आगरा को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी थी लेकिन अभी आगरा को 60 ही इलेक्ट्रिक बसें मिल सकी हैं। इनमें से 32 सिटी बसें डिपो से हर रोज संचालित हो रही हैं। लेकिन अब आगरा के लिए अच्छी खबर ये है कि आगरा में जल्द ही 28 और इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। इनके चलने पर लोगों को समय पर बसों की उपलब्धता होगी और काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि इलेक्ट्रिक बसें एक बार में फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक चलती हैं। ऐसे में सुबह से आई कुछ बसों को दोपहर में चार्ज होने के लिए डिपो पर जाना पड़ता है। इसके कारण दोपहर में लंच के समय और शाम को आफिस वापसी के समय भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में आगरा—मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित रूप पर 28 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Sort:  

Good

गुड कवरेज