साइकिल चलाने का ऐसा जुनून त्रिपुरा से साइकिल से देश घूमने निकले, 2माह में 14 राज्यों का सफर

in #agra2 years ago

Screenshot_20220720-112746_WhatsApp.jpg

आगरा। दुनिया में ताजमहल के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है... लेकिन त्रिपुरा के एक 23 वर्षीय युवक है जिसका जुनून दिखाता है कि वह ताज के कितने बड़े दीवाने हैं... त्रिपुरा से चले आशिम साइकिल से ही 14 राज्यों का सफऱ तय कर आगरा पहुँचे।।

साइकिल चलाने के जुनून ने बेठिकाना आशिम का पूरा देश ठिकाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर बेठिकाना पेज बनाकर लोगों के पूरे भारत का दर्शन कराने निकले आशिम 14 राज्यों का सफर कर के आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया। आशिम लोगों को गो ग्रीन, गो क्लीन का संदेश दे रहे हैं।

त्रिपुरा ईस्ट के रहने वाले 23 वर्षीय आशिम की कहानी आम लोगों से अलग है। बतौर आशिम उन्हें बचपन से साइकिल चलाने का बहुत शौक रहा है। प्लेन के सफर की बजाए अगर उन्हें कोई खटारा साइकिल मिल जाये तो वो साइकिल से सफर करना ही पसंद करते हैं। साइकिल की सवारी से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है। पूरे देश को गो ग्रीन गो क्लीन का संदेश देने के लिए 3 माह पूर्व त्रिपुरा से उन्होंने साइकिल से ऑल इंडिया ट्रैवलिंग टूर की शुरुआत की थी। इसके बाद हिमाचल, पंजाब ,दिल्ली समेत 14 राज्यों में लगभग 5000 किमी का सफर करते हुए वो आगरा आये और ताजमहल का दीदार किया।
आशिम ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ताजमहल बनाने में कारीगरों ने अपना सारा टैलेंट लगा दिया है। इसकी तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
Screenshot_20220720-112807_WhatsApp.jpg

आशिम ने बताया कि उनका ग्रेजुएशन का फाइनल ईयर है और इसके लिए अब वो यहां से एमपी होते हुए नेशनल हाइवे 4 पर चलकर कन्याकुमारी इंडिया बार्डर तक जाएंगे और वहां से वापस घर जाएंगे।

आशिम फेसबुक और यूट्यूब पर बेठिकाना पेज चलाते हैं और अपने सारे टूर की जानकारी उसमे अपडेट करते हैं। आशिमके अनुसार यह डाटा उन्हें बाकी सब से कुछ अलग होने का सबूत है।