तीर्थ बटेश्वर में पूर्व मंत्री ने शिव मंदिर में की परंपरागत दौज पूजा

in #agra2 years ago

आगराIMG-20221110-WA0045.jpg। बाह विधानसभा क्षेत्र के यमुना नदी किनारे स्थित प्राचीन तीर्थ धाम बटेश्वर में गुरुवार को पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने शिव मंदिर में अपनी परंपरागत दौज पूजा की मंदिर पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई पूर्व मंत्री ने भगवान से जनकल्याण की सुख शांति के लिए कामना की गई।

आपको बता दें उत्तर भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ स्थल बटेश्वर में भदावर सियासत के महाराजा बदन सिंह ने सन 1644 में यमुना नदी किनारे भगवान शिव के 101 मंदिरों का निर्माण कराया था। प्राचीन समय से भदावर राजघराने के बंशज द्वारा तीर्थ धाम बटेश्वर के मुख्य ब्रह्मलाल शिव मंदिर में प्रथम दौज पूजा होती चली आ रही है। प्राचीन समय से कार्तिक मेला की शुरुआत की गई थी। तब से हर वर्ष की भांति कार्तिक पूर्णिमा मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग भगवान भोले के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और स्नान दान कर पुण्य प्राप्त करते हैं। वही कार्तिक पूर्णिमां के बाद गुरुवार को सुबह भदावर राजघराने के वंशज राजा अरिदमन सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश परंपरागत दौज पूजा करने के लिए बटेश्वर पहुंचे और बटेश्वर के यमुना किनारे बने भगवान ब्रह्म लाल शिव मंदिर में प्रथम दौज पूजा की मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोंच्चारण के साथ विधिवत पूजा कराई। जहां पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने चावलों से शिवलिंग को पूरा ढक कर अपनी परंपरागत पूजा संपन्न की और भगवान से सभी की सुख समृद्धि शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। बताते हैं भदावर राजघराने की इस पूजा का बटेश्वर में विशेष महत्त्व है। जो बीते सैकड़ों बरसों से होती चली जा रही है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान, प्रदीप भदोरिया, सोनू भदोरिया प्रधान, मुन्ना सिंह, बर्षा भदोरिया, कुलदीप तोमर, कन्हई तोमर आदि लोग उपस्थित रहे।

Sort:  

👍