मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

in #agra2 years ago

IMG-20220608-WA0020.jpg
आगरा। एक नाबालिग किशोरी के साथ तीन युवकों ने एक होटल में गैंग रेप किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास कर रही है।

शाहगंज की रहने वाली एक किशोरी को उसकी सहेली नीलम अपने मित्र टेंपो चालक संजय के पास ले गई। संजय दोनों को घुमाने के लिए सदर बाजार ले जाने लगा। संजय ने अपने दो और मित्र सुनील कुमार और सुनील कुमार नाम के दूसरे युवक को भी बुला लिया। चारों लोग सदर थाना क्षेत्र में घूमे। इसके बाद वह किशोरी को मलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे मथुरा ले जाकर छोड़ दिया। आज शाम को किशोरी शाहगंज थाने में पहुंची। इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही ने बताया कि सुनील सुनील कुमार संजय और नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।