चंबल नदी पर मंगला चौदस पर स्नान करने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

in #agra2 years ago

आगराIMG-20221122-WA0019.jpg। कस्बा पिनाहट क्षेत्र के चंबल नदी घाट पर मंगलवार को अगहन मास की मंगला चौदस को भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं स्नान करने के लिए पहुंची। जहां मंगला चौदस पर महिलाओं ने चंबल नदी में स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना की यह माह देवी देवताओं के साथ पितरों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में लोग अपनी देवी देवताओं को अखंड रामायण पूजा पाठ कर विराजमान करते हैं। इस माह में पढ़ने वाली मंगला चौदस को महिलाओं ने स्नान कर पुण्य दान किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। चंबल नदी पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।