ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

in #agra2 years ago

आगरा। ऑनलाइन गेमिंग दानी दाता के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को सिकंदरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक दिल्ली के रहने वाले हैं जिसका खुलासा गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विकास कुमार ने किया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि तीनों ही युवक शातिर हैं उनमें से एक ने एप बनवाया था, जिस पर ऑनलाइन गेमिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। एप के माध्यम से एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होता था। इसमें रकम जमा कराई जाती थी।

इसके बाद अपनी आईडी में तीन से पांच लोग भी बनाने होते थे। उनसे भी रकम जमा कराई जाती थी। विजय और अंकित ने एप को अपने अकाउंट से जोड़ रखा था। खाते में आने वाली रकम को सिद्धार्थ निकाल लेता था। इतना ही नहीं जो लोग ऑनलाइन गेम में जो लोग पैसा लगाकर पैसा जीते थे तो यह लो उनके वॉलेट में पैसा भी ट्रांसफर नहीं करते थे। आरोपी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पता कर रही है कि कितने लोगों से धोखाधड़ी की गई है।

दहतोरा निवासी युवक ने थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया कि मोबाइल पर दानी दाता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। इस एप में एक जून को एक हजार रुपये जमा किए थे। इसमें ऑनलाइन गेम खेलना था। उसने गेम खेलकर एक हजार रुपये जीत लिए। छह जून से एप चालू नहीं हो रहा है। उसकी जानकारी में और भी लोग थे, जिन्होंने यह एप डाउनलोड कर रखा था।

उनसे बात करने पर पता चला कि वह भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि गेम एप डाउनलोड करने के बाद एक आईडी बनानी थी। इसके बाद खेल खेल सकते थे। रकम जीतने पर आईडी पर बने ई-वॉलेट में जमा हो जाती है। एप में ऑप्शन दिया गया था कि रकम को ई-वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते थे। हारने पर जमा रकम कट जाती है। लेकिन जीतने पर उनके वॉलेट में एक भी रुपया नहीं आया।IMG-20220616-WA0089.jpg