मैनपुरी उपचुनाव में विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने किया प्रचार

in #agra2 years ago (edited)

आगरा। मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में भाजपा विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने मैनपुरी के दर्जनों गांव में अपने समर्थकों और काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए प्रचार किया और वोट मांग कर प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की गई।
आपको बता दें IMG-20221129-WA0031.jpg मैनपुरी लोकसभा संसदीय सीट पर दोबारा से उपचुनाव हो रहा है। जिसमें सपा पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के सामने भाजपा पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य मैदान में उपचुनाव में दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार प्रचार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में प्रचार के लिए बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर अपने विशाल काफिले और समर्थकों के साथ मंगलवार को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पहुंची। जहां विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने मैनपुरी के दर्जनों गांव में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया। जिसमें घिटोली, रतिभानपुरा, रूपपुर, कांकन, मकरंदपुर, दौलतपुर, लहरा, एमनीपुर, रानीपुर आदि गांव में सभाओं के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। एवं भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई। वही गांव गांव विधायक का ग्रामीणों द्वारा फूलभेट कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान देवानंद परिहार प्रधान, ब्लॉक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान, सुशील गुप्ता चेयरमैन बाह, प्रमोद भदोरिया, रविंद्र परिहार, शत्रुघ्न सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लालू भदौरिया आदि मौजूद रहे।