नगला दलेल में जलभराव कीचड़ की स्थिति ग्रामीणों को संचारी रोगों का भय

in #agra2 years ago

आगरा। ब्लॉक पिनाहट के अंतर्गत ग्राम नगला दलेल में तालाब का पानी घरों के दरवाजे तक पहुंचने में कीचड़ एवं जलभराव की स्थिति बन गई है। जिससे से ग्रामीणों को संचारी रोगों का भय सताने लगा है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग की है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। मगर सरकार के मंसूबों पर ग्राम पंचायत में तैनात कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत नगला दलेल गांव में देखने को मिला है। जहां गांव में बने तालाब बारिश के चलते उफान पर आ गया। और तालाब का पानी ग्रामीणों घरों के दरवाजे तक पहुंच गया। जिसके चलते कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। साफ सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से स्थिति दयनीय बनी हुई है। गांव के मुख्य मार्ग दलदल में तब्दील हो गए हैं। बारिश के दिनों में गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कीचड़ और जलभराव के रास्ते से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। गांव में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों को संचारी रोगों का डर सता रहा है। ग्रामीणों के ग्रामीण साधु सिंह, कोमल सिंह, राधेश्याम, पप्पू आदि का आरोप है कि कई बार ब्लॉक अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानIMG-20220806-WA0017.jpg से मामले को लेकर शिकायत की गई मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से गांव जलभराव एवं कीचड़ की स्थिति से निजात दिलाने की मांग की है।

Sort:  

IMG-20220806-WA0070.jpg

सभी की खबरों को लाइक करें कमेंट करें और अपने साथ जुड़े सभी लोगों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो करना नहीं भूले

Ji bhai