पिनाहट में कृषि निवेश मेला का हुआ आयोजन किसानों को दी जानकारी

in #agra2 years ago

आगराIMG-20221126-WA0032.jpg। कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड परिसर पिनाहट में रबी कृषक गोष्टी एवं कृषि सूचना के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिनाहट के प्रतिनिधि लाल सिंह परिहार ने फीता काटकर किया।जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के गांव के किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आगरा से आए कृषि विभाग के वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने किसानों को खेती करने के अलग अलग तरीके बताएं खेती में उन्नतशील बीजों के चयन एवं बेहतर प्रबंधन के जरिए किसान की अच्छी पैदावार करने को जानकारी दी और किस तरीके से खेती में ज्यादा फसल उत्पन्न कर सकते हैं। और फसल उगाने में उर्वरक को कैसे डालने में और उसके उपाय जानकारी देकर बताए गए। किसानों के सवालों का भी कार्यक्रम में कृषि विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा समझा कर जवाब दिया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ मेहरबान सिंह यादव ने गेहूं और सरसों, आलू की फसल में अच्छी प्रजातियों की खाद का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। मौजूद अधिकारी कर्मचारियों ने सोलर वाटर पंप लगाने एवं किसान निधि पंजीकरण के बारे में भी जानकारी दी गई वहीं किसानों ने फसल संबंधी निम्न प्रकार की जानकारी हासिल की गई। इस दौरान विकास खंड अधिकारी पिनाहट सुमंत यादव, ब्रजराज सिंह,मेहरबान सिंह यादव वैज्ञानिक, शंभू दयाल सारस्वत, प्रतीक कुमार, राधेश्याम,दिनेश बाबू, राकेश कुमार,जेसी शर्मा सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।