आगरा:पिता ने तलाकशुदा बेटी से छुटकारा पाने को रची थी जिंदा जलाने की साज़िश!

in #agra2 years ago

IMG-20220524-WA0003.jpg
आगरा। लगभग 3 दिन पहले खेरागढ़ में भिलावली मोड़ के पास जली हुई हालत में मिली एक महिला के मामले में आगरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हैरानी की बात यह सामने आई है कि उसकी बेटी का गला काटने और जिंदा जलाने की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसके पिता हैं। आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को खैरागढ़ में एक महिला जली हुई हालत में मिली थी जिसका गला भी कटा हुआ था, उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के होश आने पर उसकी शिनाख्त हुई थी वह राजस्थान की रहने वाली है। जब उसने अपने घर परिवार वालों की जानकारी दी तब उसके पिता से फोन पर बात हुई। अच्छी तरह से होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को यह बयान दिया कि मेरे पिता मंगल सिंह मुझे यहां लेकर आए थे। उनके साथ और भी कोई था जिन्होंने इलाज के बहाने मुझे ड्रिप लगाया और मैं बेहोश हो गयी थी।

आगरा एसएसपी ने बताया कि जब उसके पिता मंगल सिंह की गिरफ्तारी की गई तो मंगल सिंह ने बताया कि वह उसकी बड़ी बेटी है जिसकी शादी हुई थी और 5 वर्ष पूर्व उसका तलाक हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा उसके दामाद के पास और एक बेटी परिवार में ही थी। आए दिन बेटी झगड़ा करती थी। इसलिए उससे छुटकारा पाने के लिए उसने संजय और एक साथी के साथ मिलकर बेटी को मारने की साजिश रची थी।

आरोपी मंगल सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी को खैरागढ़ साथ लेकर आया और यह संजय व उसके साथी के हवाले कर दिया। संजय ने उससे कहा था कि महिला को ठिकाने लगाने का उसका जिम्मा है। आरोपी मंगल सिंह को पुलिस ने सैंया तिराहे से गिरफ्तार किया है।

आगरा एसएसपी ने बताया कि संजय और उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उनकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पूरी तरह से यह जानकारी हो सकेगी कि उन्होंने किस तरह महिला का गला काटा और उसे जलाने का प्रयास किया।

Sort:  

Bro worthuem kitne din me pese milte hai mujhe 3 dil huye join kiye