आगरा:वैश्य समाज की आवाज बनेगा राष्ट्रीय वैश्य परिषद

in #agra2 years ago

IMG-20220619-WA0036.jpgमहाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में हुआ कार्यकारिणी का गठन, निकाय चुनाव में वैश्य समाज की हिस्सेदारी पर चर्चा और रणनीति बनी*

आगरा। राष्ट्रीय वैश्य परिषद वैश्य समाज की आवाज बनेगा। व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक हर क्षेत्र की समस्या के लिए आवाज उठाई जाएगी। वैश्यों के लिए शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए देश भर में 10 लाख वैश्य सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। मात्र 100 रुपए में सदस्य बनाए जाएंगे। यह घोषणा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता (दिल्ली) ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित वैश्य समाज की चिन्तन बैठक में की। विभिन्न विषयों पर चिन्तन के साथ रणनीति भी तैयार की गई।
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि 26 जून को लखनऊ में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक एवं वैश्य सम्मेलन का आयोजन होटल चरन प्लाजा हजरतगंज में किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय अग्रवाल को बनाया गया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

केके गोयल ने नए संगठन की आवश्यता जतायी। उमेश अग्रवाल ने हर परिस्थिति में वैश्य समाज की एकता पर जोर दिया। मयंक अग्रवाल ने निकाय चुनाव में वैश्य समाज की भागेदारी पर चर्चा की। कुलवंत मित्तल ने कहा कि हमें जयचंद्रों से सावधान रहने की जरूरत है। ममता सिंघल, शैलू, सचिन गोयल मनोज सिंघल, केके मल्होत्रा, सचिन बंसल, प्रशांत बंसल, महेन्द्र बंसल ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता विष्णु बिहारी गोयल व संचालन विनोद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केएम सिंघल, दिनेश अग्रवाल, केके गोयल, सुनील अग्रवाल, मनोज सिंघल, भरत मित्तल, राम अग्रवाल, डॉ. योगेन्द्र गुप्ता, विजय सिंघल, रोबिन जैन, अल्पना अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रशांत कंसल, रूपेश अग्रवाल, रामचरण पोरवाल आदि मौजूद थे।

पदाधिकारियों का हुआ गठन।
संरक्षक अवधेश अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कुलवन्त मित्तल, महिला मंडलाध्यक्ष ममता सिंघल, जिलाध्यक्ष निशा सिंघल, महानगर अध्यक्ष आशा अग्रवाल,