भाजयुमो का दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शुरू

in #agra2 years ago

भाजयुमो का दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शुरू

प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

भाजपा में ही मिलता है युवाओं को सम्मान ........स्वतंत्र देव सिंह

IMG-20220807-WA0004.jpg

Reporter :mamta garg

आगरा l शनिवार को एसएनजी गोल्ड फतेहाबाद रोड पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजयुमों के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य और प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता की योजना निर्धारित है। उन्होंने युवा मोर्चा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि यहां बैठे आप सभी युवाओं में से कल कोई पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनकर मेरे स्थान पर खड़ा हो सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए संगठन की कार्यपद्धति विषय पर सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हम सभी विचारधारा के लिए कार्य करते हैं और उस विचारधारा के लिए कार्य करना तथा उस विचारधारा को सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रवाद, हमारी सामाजिकता, हमारा सामूूहिक धर्म हमारे व्यवहार से प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमारे संगठन की पुरातन परम्परा है। प्रशिक्षण के माध्यम से जनआकांक्षाओं की पूर्ति तथा जनता की सेवा करने के लिए उन्मुख कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों की राजनीति के मूल में परिवारवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिद्धान्तों व आदर्शाे पर आधारित राजनैतिक दल है जो जन-जन की समृद्धि से राष्ट्र को समृद्ध बनाने के संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के लिए हमारी कार्यपद्धति अनिवार्य है। जिसके माध्यम से आज हम दुनिया के सबसे बडे़ संगठन हैं। हम विचारधारा के लिए काम करते है। इस लिए हमारी कार्यशैली व कार्यपद्धति अन्य पार्टियों से अलग है, जो हमारे दल को विशिष्ठता प्रदान करती है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की आत्मा कार्यकर्ता है। सहज उपलब्धता, सादगी, र्निभीकता, अनुशासित आचरण, विश्वसनीयता, संवेदनशीलता, समय का प्रबंधन तथा वाक्कुशलता जैसे गुणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यपद्धिति में विशेषरूप से कार्यकर्ता, कार्यक्रम, अनुशासन, परस्परता, सम्पर्क, संवाद, प्रवास, कार्यालय, बैठकें तथा संवैधानिक व्यवस्थाओं का अनुपालन निहित है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे लोगों के नाम : प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जी,प्रांशु दत्त द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, मनीष गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव राजावत क्षेत्रीय मंत्री ,सेलू पंडित युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष ,हरिओम रावत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आगरा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sort:  

mam app se contact karna hai plz apna kuch contact bta di jiye jis se ho ske mam

Lekin mujse kyu contact kerna hai aapko koi khas vajeh

kuki muje kuch puchna hai is websites ky bary mai mam
mere koi help nhi kr rha hai mam isly app se help mag rhi hu