श्री हरिहर फाउंडेशन संस्था ने किया बृक्षारोपण

in #agra2 years ago

आगरा:हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह श्री हरिहर फाउंडेशन संस्था द्वारा रविवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

IMG-20220829-WA0016.jpg

Reporter :mamta garg

श्री हरिहर फाउंडेशन संस्था द्वारा BSNL चौराहा, शहजादी मंडी आगरा पर 16 वृक्षों का रोपण ट्री गार्डों के साथ किया गया।
श्री हरिहर फाउंडेशन संस्था के संदीप अग्रवाल ने बताया आगरा छावनी क्षेत्र में संस्था का ये प्रथम अभियान था जिसके तहत क्षेत्र में सहजन के 2 पेड़,अशोक के 6, पीपल का 1, नीम के 5 एवं 2 पेड़ पिलखन क़े रोपड़ किये गए।
अभियान में संस्था के स्वयंसेवको के साथ डॉ योगेश दीक्षित और माही इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया।

IMG-20220829-WA0015.jpg

वृक्षारोपण अभियान हेतु डॉक्टर साहब ने दस हजार रूपए की सहयोग राशि संस्था को प्रदान की तथा स्कूल के बच्चों ने भी इस वृक्षारोपण अभियान से प्रेरित होकर इकत्तीस सौ रुपये की सहयोग राशि संस्था को प्रदान की।
डॉ योगेश दीक्षित ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण में समन्वय व संतुलन ही जीवन का मूल आधार है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बेहतर उपहार होगा।

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏