केंद्रीय राज्यमंत्री के स्वागत में कैंट स्टेशन पर उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

in #agra3 months ago

Screenshot_20240622_152715.jpg

आगरा। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के स्वागत में आगरा की सड़को पर उत्सव जैसा माहौल रहा। कैंट स्टेशन से लेकर उनके निवास तक लगभग 50 जगह स्वागत मंच बने थे। जिन पर लोंगों की भीड़ दिखी।

गुरूवार को रेल मार्ग से आगरा कैंट स्टेशन पहुँचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का जोरदार स्वागत किया गया।

आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आगरा आए। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर उनके आवास तक समर्थक साथ रहे।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आगरा के सासंद प्रो. एसपी सिंह बघेल को मत्सय एवं पशुपालन व पंचायती राज विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। वो लगातार दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बने हैं। मंत्री पद ग्रहण करने के बाद गुरुवार को प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा आए। उनके स्वागत के लिए दोपहर से कैंट रेलवे स्टेशन पर समर्थकों की भीड़ थी।

जैसे ही प्रो. एसपी सिंह बघेल स्टेशन पर आए समर्थकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। स्टेशन से लेकर जयपुर हाउस स्थित उनके आवास तक जुलूस निकाला गया।

आगरा के विधायक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन स्टेशन पर उपस्थित थे। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मोदी सरकार का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने मुझे कैबनेट में जगह दी।

गाँव से जुड़े किसानों से जुड़े मत्सय एवं पशुपालन, पंचायती राज विभाग में राज्यमंत्री बनाया हैं। भाजपा सांसद ने लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव शर्मा व विवेक गौतम(बिट्टू) ने उन्हें पुष्पगुछ देकर शुभकामनाएं दी उनके साथ संजय शर्मा, हिमांशु शर्मा भी मौजूद रहे।