गुलिस्तां वाहन पार्किंग में 22 लोकल यूपीटी गाइडो को बैठने का मामला

in #agra2 years ago

स्टेट लेविल एंव लोकल लेविल गाइडों में हुआ विवाद

फतेहपुर सीकरी। गुलिस्ंता वाहन पार्किंग में बुधवार को जब गुलिस्ंता प्रबंन्धक द्वारा 22 यूपीटी के लोकल लेविल गाइउों को पूर्व से कार्य कर रहे स्टेट लेविल गाठउों के साथ ही काम करने की अनुमति प्रदान कर बैठाने का आदेश जारी किया गया। पार्किंग में दोनो प्रकार के गाइडों में विवाद पैदा हो गया।
बतादें कई वर्ष पूर्व न्यायालय एंव उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुलिस्ंता वाहन पार्किंग में यूपीटी के राज्य स्तरीय गाइडो को गुलिसंता वाहन पार्किंग में बैठकर गाइडी काम करने के लिये बैठाया गया था। तत्पश्चात एएसआई एप्रूव्ड गाइडों को भी पार्किंग के पिछले हिस्से में कार्य करने की अनुमति दे दी गयी। उसके उपरान्त स्किल इण्डिया के प्रमाण पत्र धारियों को अनुमति प्रदान कर गाइड कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी गयी।
WhatsApp Image 2022-08-31 at 6.50.39 PM.jpeg
गुलिस्तां पार्किंग में लगभग एक सौ दस स्टेट लेविल टूरिस्ट गाइड, 32 स्किल इण्डिया के गाइड एंव दर्जनों एएसआई गाइड वर्तमान में काम कर रहे हैं। बुधवार को 22 लोकल लेविल गाइडों को भी अनुमति प्रदान कर दी गयी हैं।
बतादें सीकरी के स्मारको में केवल पुरातत्व विभगा द्वारा अनुमोदित गाइडी कार्य कर सकते है ये अनुमति केवल एएसआई गाइड एंव स्टेट लेविल गाइडों के पास हैं। स्किल इण्डिया एंव लोकल लेविल गाइडों के पास एएसआई मोन्यूमेंटस में कार्य नही कर सकते हैं।
इस सम्बंध में गुलिस्ंता प्रबंधक मुकुल गुप्ता का कहना है कि उन्होने उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि लखनऊ के आदेश के क्रम में दी लोकल लेविल गाइडों को पार्किंग से कार्य करने की अनुमति प्रदान की गयी हैं। गुरूवार को आने पर दोनो पक्षो से वार्ता की जायेगी।
वहीं वरिष्ठ सरंक्षक सहायक कलन्दर बिन्द का कहना है कि स्किल इण्डिया टूर गाइड या लोकल लेविल गाइडों को एएसआई स्मारकों में गाइडी करने की अनुमति नही है वे तो घण्टाघर वनखण्डी महादेव मन्दिर या लोकल स्थानो की ही विजिट पर्यटको को करा सकते हैं।
स्टेट लेविल गाइडों का कहना है कि लोकल लेविल गाइडों को पार्किंग में बैठना है तो पार्किंग में स्किल इण्डिया टू गाइडों के साथ बैठायें।

Sort:  

Plz like me my all post

आपकी 8 दिनों की न्यूज़ लाइक और फॉलो कर दिया