खुले नाले में गिरी गाय को पुलिस और पब्लिक ने बचाया,गहरी नींद में सोता रहा नगर निगम

in #agra2 years ago

IMG-20220818-WA0205.jpg
आगरा।शहर में खुले नालों की वजह आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन लगातार हादसों के बाद भी नगर निगम की नींद नही टूट रही है। गुरुवार सुबह सिकंदरा क्षेत्र के एक खुले नाले में गाय गिर गई जानकारी होने पर स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने मिल कर रस्सी के सहारे गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया।

बता दें की थाना सिकंदरा क्षेत्र के पचिमपुरी- ईंट मंडी रोड पर नाले खुले पड़े हैं, रात के अंधेरे में आए दिन कोई ना कोई नाले मे गिर कर चोटिल हो जाता है। गुरुवार सुबह भोजन की तलाश में भटक रही एक गाय नाले में गिर गई।लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाय को रस्सी के जरिए नाले के बाहर निकाला।
पश्चिम पुरी चौराहे पर ही देशी व इंग्लिश शराब और बीयर की दुकानें भी है। यहां रोजाना ही शराबियों की महफिल जमती है। शराब के नशे में आए दिन कोई न कोई शराबी इन खुले नालों में गिर जाता है, कई बार लोग गंभीर घायल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगो के मुताबिक यहां ऐसे हादसे होना अब आम बात हो गयी है।इन खुले नालों में कभी कोई शराबी तो कभी कोई आवारा पशु गिर जाता है।मगर नगर निगम ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की।गहरी नींद में सोया है नगर निगम।

Sort:  

Like my post